बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मैट्रिक की परीक्षा पूर्ण स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराना है।परीक्षा आयोजन के क्रम में परीक्षा केन्द्रों पर कोई परीक्षार्थी यदि प्रवेश के लिए निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने के कारण चहारदीवारी से कूदकर अथवा गेट पर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने का प्रयास करता हैं, तो ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया जाय तथा उसके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाय। साथ ही ऐसे परीक्षार्थी को केन्द्राधीक्षक द्वारा यदि परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है, तो केन्द्राधीक्षक एवं अन्य चिन्हित व्यक्ति के विरूद्ध निलंबन एवं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।उक्त बाते डीएम तरनजोत सिंह ने कही।समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.