वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन पर गुरुवार को स्वचालित सीढ़ी से गिरकर एक महिला स्नानार्थी जख्मी हो गई। जिसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। इमरजेंसी मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। कोडरमा (झारखंड) निवासी 35 वर्षीय संध्या देवी प्रयागराज में कुम्भ स्नान करके काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आई थी। यहां स्वचालित सीढ़ी से उतरने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया। और वह नीचे गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.