वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन के मुख्य यात्री हाल में मंगलवार को स्वचालित सीढ़ी से गिरकर एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई। इमरजेंसी मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिरोजाबाद का एक दल वाराणसी भ्रमण के लिए मंगलवार को स्टेशन पहुंचा। इसमें शामिल 62 वर्षीय मारगश्री सहयोगियों के साथ स्वचालित सीढ़ी से नीचे उतरने का प्रयास कर रहीं थी। सन्तुलन बिगड़ने से वह गिर गईं और उनका दाहिना हाथ जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...