शामली, फरवरी 12 -- नगर पालिका परिषद में व्यापारी वर्ग व नगर पालिका प्रशासन के बीच स्वकर प्रणाली को लेकर अहम बैठक में चर्चा की गई। बैठक में दोनों पक्षों ने नगर के विकास की बेहतरी के लिए अपने पक्षों को रखा। मामले के अंतिम समाधान तक संवाद जारी रखने का निर्णय लिया। बुधवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक व्यापारियों ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा सिंह के साथ स्वकर प्रणाली को लेकर गहन चर्चा की। व्यापारी वर्ग ने इस नई या संशोधित स्वच्छता शुल्क व्यवस्था के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि स्वकर की दरें उनके कारोबार पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं और मौजूदा आर्थिक हालात में यह उनके लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रणाली में स...