आगरा, सितम्बर 7 -- सुभाष नगर कमला नगर में विश्व सनातन ट्रस्ट की ओर से चल रहे 16 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में रविवार को कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका में सीता-राम मिलन, शिव धनुष भंग और परशुराम संवाद जैसे दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा व्यास ने कहा कि ताड़का वध यह सिखाता है कि समाज से अधर्म और अत्याचार को समाप्त करने के लिए साहस और धर्मबल जरूरी है। अहिल्या उद्धार का प्रसंग दर्शाता है कि प्रभु का सानिध्य जीवन की गलतियों और बंधनों को मिटा सकता है। पुष्प वाटिका में श्रीराम और सीता का प्रथम मिलन एक दिव्य क्षण था, जिसने संसार को शुद्ध प्रेम और मर्यादा का आदर्श दिया। इसके बाद शिव धनुष भंग और महर्षि परशुराम संग संवाद का वर्णन हुआ। सीता-र...