पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- पूरनपुर। मिशन शक्ति के तहत गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जोया ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगता का मकसद छात्राओं में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली नारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जोया, द्वितीय स्थान गौरी दीक्षित तथा तृतीय स्थान उमान्शी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन मिशन शक्ति प्रभारी डा. अर्निका दीक्षित के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाते हैं। निर्णयक मण्डल में डॉक्टर रेखा सिंह एवं डॉक्टर अरविन्द दीक्षित रहे। व...