लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विवाह के सीजन में ट्रेनों के स्लीपर कोच में जनरल टिकट के यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसका फायदा उठा कर कुछ टीटीई जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से वसूली कर उन्हें यात्रा की अनुमति दे रहे हैं। इस मामले में यात्रियों की ओर से रेलवे को शिकायतें की गई है। रेलवे ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही ट्रेन नंबर 12565 की यात्री जानवी ने रेलवे के एक्स पर टीटीई की अवैध वसूली की शिकायत की है। इसका एक वीडियो भी डाला है। कहा कि ट्रेन के स्लीपर क्लास में जनरल यात्रियों की भारी भीड़ है। यात्री से 500 रुपये लेकर टीटीई बिना टिकट बनाए यात्रा की अनुमति दे रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के एक्स पर आश्वासन दिया गया है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.