गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, आशीष श्रीवास्तव रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स्लीपर क्लास का टिकट अब सीधे सेकेंड एसी तक अपग्रेड हो सकेगा। इतना ही नहीं चेयरकार में भी उच्चीकरण (अपग्रेडेशन) व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान (सेकेंड सिटिंग) का टिकट एसी चेयरकार में अपग्रेड हो सकेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग संजय मनोचा ने 13 मई को सभी क्षेत्रीय रेलवे को पत्र जारी करते हुए टिकट उच्चीकरण की व्यवस्था में बदलाव की जानकारी दी है। साथ ही क्रिस को साफ्टवेयर में इसको लेकर बदलाव के लिए निर्देशित किया है। नई व्यवस्था के तहत एसी चेयरकार के टिकट भी एग्जीक्यूटिव क्लास में अपग्रेड हो सकेंगे। अभी तक के नियम के अनुसार शयनयान श्रेणी के यात्रियों के टिकट केवल थर्ड एसी में ही अपग्रेड हो सकते हैं। लेकिन नई व्यवस्था में सीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.