पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल में कुष्ठ रोग की जांच सेवा शुरू हो गई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग स्लिट स्किन स्मीयर से कुष्ठ रोग की जांच करेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका वर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्रे जीवाणु से होता है। जिसमें त्वचा पर दाग, सुन्नता और नसों से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। समय रहते जांच होने पर रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक त्यागी के अनुसार कुष्ठ रोग के उपचार में मल्टी ड्रग थेरेपी दी जाती है। अवधि छह से 12 माह तक होती है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य पाल सिंह ने बताया कि जांच एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा है। डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि स्लिट स्किन स्मीयर जांच से रोग की गंभीरता को जांचा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.