मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरपुर महानगर ने मंगलवार को चंद्रलोक चौक स्थित स्लम बस्ती के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार और महानगर अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार थे। प्रवासी कार्यकर्ता योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि परिषद का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। सुशील सिंह ने कहा कि परिषद आने वाले समय में भी इस तरह का कार्यक्रम करेगी। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने कहा कि जब बच्चों को पाठ्य सामग्री मिलेंगी तो वे शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे एवं देश का समावेशी विकास होगा। मौके पर साक्षी वत्स, रविभूषण शुक्ला, ईशांत, अनिकेश सिंह, यशवंत सिंह, तुषार मिश्रा, रजनीश पटेल, आदित्य तिवारी, रोहन कन्हाई झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.