बिजनौर, जनवरी 29 -- स्योहारा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे के नेतृत्व में स्योहारा के व्यस्त स्टेशन चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल आठ वाहनों के चालान काटे गए। चालान की कार्रवाई में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और दस्तावेजों में खामी जैसे मामले सामने आए। चेकिंग के दौरान एक थार वाहन में अवैध रूप से लगा हूटर पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल उसे उतरवाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति हूटर का प्रयोग न केवल अवै...