अल्मोड़ा, नवम्बर 8 -- स्याल्दे। क्षेत्र में आयोजित दोपहर की रामलीला का शनिवार को शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष मोहन सिंह मनराल, महेशी बिष्ट, नन्दी देवी, पूर्व प्रधानाचार्य महेन्द्र पाल, सीताराम जोशी, राजकुमार, देव सिंह नेगी, गौरीशंकर, रमेश चक्रवर्ती, दौलत सिंह खाती, संजय नेगी ने किया। प्रथम दिवस पर नटी का पात्र हरीश और सूत्रधार का ललित ने निभाया। इसके बाद सखियों के बाल कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...