अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- स्याल्दे। स्याल्दे घाटी में इन दिनों ठंड का प्रकोप है। ऊपर से लग रहे घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि सुबह 10 बजे तक लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को स्याल्दे मे सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों का कहना है कि इस बार बारिश नहीं होने से कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए हीटर ब्लोअर आदि सहारा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...