रुद्रप्रयाग, नवम्बर 7 -- बीते 35 दिनों से चन्द्रापुरी के स्यालसौंड में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर चल रहा यूकेडी एवं स्थानीय लोगों का धरना शुक्रवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। सुबह विधिवत रामचरित मानस का पाठ करते हुए अन्न और जल त्यागते हुए नैलीकुंड के प्रधान मनोज वैष्णव ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जबकि अन्य उनके साथ धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को यूकेडी नेता डॉ. आशुतोष भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का धरना 36वें दिन भी जारी है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसके बावजूद भी सरकार और प्रशासन मौन बैठा है। जनता की मांग के प्रति उदासीनता बरते जाने से आक्रोशित आंदोलनकारियों के सामूहिक निर्णय के बाद शुक्रवार से अनशन किया गया है। केदारनाथ विस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष भंडारी ने बताया कि शुक्रवार से मनोज बैष्णव आमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.