बुलंदशहर, सितम्बर 19 -- आदर्श श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में गुरुवार की रात्रि भगवान श्रीराम के जन्म की मंगलमय लीला का मंचन हुआ। मंचन शुरू होते ही पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कथा के अनुसार लंकाधिपति रावण के अत्याचार से त्रस्त ऋषि-मुनियों को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या के महाराज दशरथ के घर चार पुत्रों के रूप में अवतार लिया। जैसे ही राम का जन्म हुआ, अयोध्या नगरी में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान के जन्मोत्सव पर मंचन देख रहे दर्शक भी भावविभोर हो उठे। महिलाएं खुशी से झूमकर नाचने लगीं और बधाई गीत गाए। वहीं कथा के अनुसार राजा दशरथ ने श्रीराम के जन्म पर ब्राह्मणों और दीन-हीनों को स्वर्ण मुद्राएं, वस्त्र व अन्न दान किए। इसके बाद मंचन में विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.