बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- स्याना संवाददाता। गुरुवार को असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी के मौके पर नगर स्थित इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्र स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक राजेंद्र रस्तौगी ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात विधि विधान के साथ स्वयंसेवकों ने शस्त्रों का पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच स्वयंसेवकों ने शस्त्रों पर रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया। शिवकुमार शास्त्री, योगेश कुमार, संदीप अग्रवाल, शोभित कुमार, राजेश चौधरी, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...