बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। स्याना पुलिस ने दो शदो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी का ट्रेक्टर, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, तमंचे, कारतूस और 2500 रुपये की नगदी बरामद की है। दोनों आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि स्याना पुलिस ने आज सुबह चेकिंग के दौरान चौकी सराय नहर पटरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनय उर्फ तोता पुत्र जवाहर सिंह निवासी गांव उदयपुर थाना बाबूगढ़(हापुड़) और सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव नंगला चंदपुरा(बीबीनगर) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 23 नवंबर को स्याना क्षेत्र से चोरी किया गया एक ट्रेक्टर, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 2500 रुपये की नगदी, दो तमंचे...