उत्तरकाशी, अगस्त 27 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र स्यानाचट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनकर उन्हें हरसंभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बाधित होने के कारण प्रभावित क्षेत्र के काश्तकारों को आलू की फसल का समर्थन मूल्य दिए जाने की बात कही। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी दोपहर 12 बजे बड़कोट हेलीपैड पहुंचे। जहां से कार से आपदा प्रभावित क्षेत्र स्यानाचट्टी के लिए रवाना हुए। स्यानाचट्टी पहुंचने पर सीएम धामी ने गढ़गाड़ गदेरे से आ रहे मलबे से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना नदी में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.