बिजनौर, फरवरी 16 -- फागुन माह की महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर क्षेत्र के गांव स्याऊ में स्थित बाबा झारखंड शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। क्षेत्र में भी जगह-जगह शिवालियों पर भी जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। गांव स्याऊ में रविवार को प्राचीन बाबा झारखंड शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी बाबा के दर्शन मंदिर जाकर भोलेनाथ के दर्शन करता है उसे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। देर रात्रि से ही मंदिर में कावड़ चढाने वालों की भीड़ उमड़ गई थी। मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.