नई दिल्ली, फरवरी 23 -- AU Small Finance Bank Share Price: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 950.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हरियाणा सरकार ने धोखेबाजी से जुड़ी संदेहास्पद गतिविधियों के खुलासे के बाद बैंक को गवर्नमेंट बिजनेस से डी-इम्पैनल्ड (हटा दिया) कर दिया है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव उन रिपोर्ट्स के बाद देखने को मिला है, जिनके मुताबिक हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने रविवार को जारी किए गए एक ऑफिशियल सर्कुलर में कहा है कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ सारे गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स को तत्काल प्रभाव से डी-इम्पैनल्ड किया जाएगा। बैंक ने जारी किया है स्पष्टीकरणएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU...