हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम पुलिस ने 82 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ नानकमत्ता के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जिससे स्मैक की खेप लेकर आया था, पुलिस उस सरगना की तलाश कर रही है। पुलिस बहुद्देशीय भवन में बुधवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने स्मैक बरामदगी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात पुलिस की टीम गौलापार में चेकिंग कर रही थी। तभी चोरगलिया की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह मुड़ने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में बाइक सवार से 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मंजीत सिंह निवासी टुकड़ी, नानकमत्ता यूएस न...