अयोध्या, दिसम्बर 11 -- अयोध्या। स्मैक रखने के आरोपियों को न्यायालय ने सजा सुनाई है। थाना महाराजगंज में दर्ज मुकदमें में 24 ग्राम स्मैक रखने के अभियुक्त अनूप तिवारी निवासी पुरसाएं थाना महाराजगंज को नौ माह का कारावास व पांच हजार के अर्थदंड से न्यायालय ने दण्डित किया। 16 ग्राम स्मैक रखने के अभियुक्त रामआशीष निवासी वाजिदपुर थाना भीटी को छह माह के कारावास व दस हजार के अर्थदण्ड की सजा कोर्ट ने सुनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...