कटिहार, जनवरी 30 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर पुलिस ने स्मैक मामले के एक आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि स्मैक बेचने के आरोप में एक नामजद आरोपी पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर शराब पीने के चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...