मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला के गहने छीनकर भागने के दौरान पकड़े गए दो शातिरों से जब्त 91 पुड़िया स्मैक मामले के आईओ राजपत कुमार विशेष कोर्ट में गवाही देने नहीं आ रहे हैं। काजीमोहम्मदपुर थाने के आमगोला ओवरब्रिज के नीचे से 28 जुलाई 2023 की शाम पांच बजे महिला के कान से शातिरों ने गहना छीना था। तब राजपत कुमार काजीमोहम्मदपुर थाना में दारोगा पद पर कार्यरत थे। गिरफ्तार शातिरों में नगर थाना के बालूघाट रोड नंबर-एक निवासी नीतेश कुमार टिबरेवाल व सारण जिले के गड़हनी थाने के करनौल चांदी गांव का राहुल सिंह शामिल है। दोनों के विरुद्ध विशेष एनडीपीएस कोर्ट-दो में सेशन-ट्रायल चल रहा है। आईओ की गवाही के अभाव में सेशन-ट्रायल रुका है। अगली सुनवाई पर आईओ के नहीं आने पर विशेष कोर्ट ने गवाही बंद करने की चेतावनी दी है। विशेष ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.