बरेली, जुलाई 17 -- मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने कुतुकपुर तिराहे के पास छापा मार कर वीरपाल निवासी भजनई अलीगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 258 ग्राम अफीम और एक बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी ने ट्रक चालक से अफीम खरीदी थी। वह अफीम बेंचने जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...