बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने अभियान चलाकर शातिर तस्कर को 280 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। सीबीएन अधीक्षक महेश प्रताप ने मुखबिर की सूचना मिलने पर शुक्रवार को भोर जिला बदायूं के ग्राम मुझियाना निवासी मोजिम अली को जिला लखनऊ के इटौंजा टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर टीम ने तस्कर के पास से 280 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ करने पर तस्कर ने बताया कि वह बस द्वारा बरेली से लखनऊ स्मैक बेचने आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...