बहराइच, जनवरी 9 -- रुपईडीहा, संवाददाता। बर्दिया व बांके की पुलिस ने एक भारतीय युवक सहित 4 नेपाली युवकों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। बर्दिया पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक स्मैक तस्कर के पैर में गोली लगी है। बर्दिया के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता देवेंद्र कुमार मल्ल ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिले की मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के जवानों व नेपालगंज मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के जवानों ने जिले की गुलरिया नगर पालिका वार्ड नं 11 लालपुर के पास नेपाली क्षेत्र में भाग रहे एक युवक ने फायरिंग कर दी जवाब में चली गोली उसके पैर में लगी। तलाशी के दौरान स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचानफिरोज खान निवासी लौकाही थाना मोतीपुर जिला बहराइच के रूप में हुई है। डीएसपी ने यह भी बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नेपालगंज उप महानगर पा...