विकासनगर, जनवरी 2 -- विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को बाइक समेत गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि कुल्हाल चौकी पुलिस विगत गुरुवार रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आसन बैरा से कुंजा जाने वाले रास्ते पर एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़ने की कोशिश करने लगे। जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। भाग रहे लोगों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान शाहरुख पुत्र यासीन, निवासी ग्राम छरबा लांघा रोड और सलमान पुत्र अदरीश, निवासी ग्राम छरबा के रूप में रूप में हुई। चेकिंग में उनके कब्जे से 7.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियो...