अररिया, जनवरी 17 -- अररिया, निज संवाददाता बाजार-जीरोमाइल मार्ग पर कोसी पुल के समीप नगर थाना पुलिस की गश्ती दल ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से 15 ग्राम स्मैक, 4700 रुपये नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक इस्लामनगर निवासी शाहनवाज आलम है। नगर मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान युवक की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उनके पास से 15 पुड़िया स्मैक और नगदी बरामद हुवा।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.