हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। स्पेशल ऑपरेशंस टास्क फोर्स (एसओटीएफ) ने कोतवाली सितारगंज पुलिस के साथ मिलकर मां और बेटे को 61.51 ग्राम स्मैक के साथ ग्राम पिपलिया शक्तिफार्म से गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि बीते 15 जनवरी को आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी। इस बीच पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपी परमजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह के कब्जे से 22.66 ग्राम जबकि सोनू सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 38.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ सितारगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। टीम में एसओटीएफ प्रभारी कुमाऊं उपनिरीक्षक ...