मधेपुरा, दिसम्बर 23 -- शंकरपुर। थाना क्षेत्र से पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान 16.20 ग्राम स्मैक, 55 रुपये नकद, दो बाइक और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व में दर्ज एक मामले का आरोपी विकास कुमार और आशीष कुमार स्मैक की खरीद-बक्रिी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को जीतपुर वार्ड 2 स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। 16.20 ग्राम स्मैक, 55 हजार 510 रुपये नकद, दो बाइक और एक चार पहिया वाहन जब्त किया। मौके से विकास कुमार, आशीष कुमार और मो. आजाद को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, महितोष परासर, श्यामदेव यादव, हरिवल्लब कुमार, राम उदय कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...