जहानाबाद, फरवरी 12 -- अरवल, निज संवाददाता। किंजर थाने की पुलिस ने किंजर कुर्था मुख्य मार्ग से गुप्त सूचना पर 6 पुरिया स्मैक के साथ स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। किंजर थाना अध्यक्ष सिमरन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक स्मैक लेकर जा रहा है। गिरफ्तार स्मैक कारोबारी का नाम शैलेंद्र कुमार जो किंजर के रहने वाला है। गिरफ्तार स्मैक कारोबारी के पास से 53000 नगद राशि जब्त किया गया है। बरामद स्मैक के मामले में गिरफ्तार कारोबारी पर नामजद केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किंजर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार स्मैक कारोबारी से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिले हैं। उस जानकारी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...