हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- हल्द्वानी। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड मुख्य बाजार के पास से एक आरोपी को स्मैक और नकदी के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार बीते चार दिसंबर को रामलीला ग्राउंड में नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों की मौजूदगी की सूचना मिली। आसपास के दुकानदार भी लगातार इस बात की शिकायत कर रहे थे कि नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों की वजह से यहां का माहौल खराब हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को रामलीला ग्राउंड की पार्किंग की गाड़ियों के बीचों-बीच पुराने मंच के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.60 ग्राम स्मैक है और साढ़े दस हजार रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैज सैफी निवासी आम का बगीचा के पास वार्ड नंबर-59 वनभूलपुरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...