पटना, जनवरी 7 -- रूपसपुर पुलिस ने विजय नगर रोड एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से स्मैक और गांजा बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर सारण के एकमा थाने के माने मठिया निवासी सोनू गिरी है। तलाशी के दौरान उसके पास 14 ग्राम स्मैक और 19 ग्राम गांजा बरामद हुए। वहीं, पुराने मामले में चुल्हाईचक निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वारंट निर्गत था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...