प्रयागराज, फरवरी 24 -- झूंसी नए रेल पुल के पास एक स्मैकिया ने सिग्नल का केबल काट दिया। मंलगवार को जब इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। इस घटना से नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें प्रभावित हुई। आटोमैटिक की जगह मैनुअल तरीके से ट्रेनों को पास कराया गया। आरपीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दारागंज झूंसी रेलवे पुल के पास एक स्मैकिया घूम रहा था। केबल काट कर चोरी करने के लिए उसे तार काट दिया। इससे सिग्नल ठप हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीके सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दी गई। उस वक्त एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन को मोबाइल से मैसेज करके पास कराया गया। इसके बाद दोपहर में नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.