बुलंदशहर, दिसम्बर 27 -- जहांगीराबाद में नगर पालिका सभागार में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी विधानसभा से पांचों मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों की तादात में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता अशोक नागर, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा, विधायक संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी और मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी ने सभी अतिथियों का माला और पटके पहनाकर स्वागत किया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रीय भक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.