लखनऊ, अक्टूबर 9 -- महान साहित्यकारों व कवियों की कृतियों का हुआ अंश पाठ लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की ओर से गुरुवार को हिंदी साहित्य के महान साहित्यकारों, कवियों, विद्वानों, एकांकी नाटककारों का स्मृति समारोह आयोजित किया गया। हिन्दी भवन के निराला सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी में मौजूदा साहित्यकारों व कवियों ने अपने पूर्वजों के संस्मरणों को साझा किया। वहीं उनकी काव्यकृतियों व निबंध का अंश पाठ किया गया। महान साहित्यकार, कवि व विद्वान श्रीनारायण चतुर्वेदी, रामधारी सिंह 'दिनकर, रामकुमार वर्मा, रामचन्द्र शुक्ल, श्याम नारायण पाण्डेय व कुंवर चन्द्र प्रकाश सिंह स्मृति समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त वाणी वंदना के साथ हुआ। पद्मश्री डॉ विद्याविन्दु सिंह ने श्रीनारायण चतुर्वेदी के सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.