रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। वरिष्ठ इतिहासकार नफीस सिद्दीकी नहीं रहे। वह 82 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उनका दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। रामपुर दरबार का संगीत एवं नवाबी रस्में तथा तारीख-ए-रुहेला समेत कई पुस्तकों के लेखक और शहर के जाने माने इतिहासकार नफीस सिद्दीकी का जन्म 10 अक्तूबर 1944 को रामपुर में हुआ। मुंह में पान दबाकर बेबाक तरीके से अपनी बात कहने का नफीस सिद्दीकी का अलग ही अंदाज था। रामपुर में नवाबों की हुकूमत से लेकर रामपुर का स्वतंत्र भारत में विलय, रामपुर में लगे मार्शल लॉ और रामपुर के केंद्र शासित राज्य से लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद के रूप में मान्यता मिलने तक के सफर को एक तरह से नफीस सिद्दीकी ने जीया था, वह इन सबके चश्मदीद रहे थे, जिसे उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.