नई दिल्ली, फरवरी 17 -- महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में 2025 की बीबीसी 'इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी)' पुरस्कार के लिए चुना गया। शतरंज की युवा प्रतिभा दिव्या देशमुख को 20 वर्ष की उम्र में फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। पैरा एथलीट प्रीति पाल को 2024 पेरिस पैरालंपिक में ट्रैक एवं फील्ड में दो कांस्य पदक जीतने के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा खिलाड़ी चुना गया। पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत को 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज रही हैं। ये भी पढ़ेंः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.