नई दिल्ली, फरवरी 6 -- म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? दंगल फिल्म के रिलीज होने के बाद यह डायलोग तो आपने बहुत सुना होगा.हर जगह जब लड़कियां कुछ अच्छा करती है तो इस डायलॉग का इस्तेमाल होता है। मगर क्रिकेट की फील्ड में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह थोड़ा अलग है। यहां छोरियां छोरों से आगे चलती हुई और उन्हें मोटिवेट करती हुई दिखाई दे रही है। विराट कोहली की मेंस आरसीबी की टीम 17 सालों से ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, जब उनकी टीम ने WPL का खिताब जीता तो मेंस टीम में एक ज्वाला जली और अगले ही साल उन्होंने ट्रॉफी जीत उनकी बराबरी की। मगर अब स्मृति मंधाना की टीम ने WPL में दूसरा खिताब जीत मेंस टीम को नया चैलेंज दे दिया है। यह भी पढ़ें- मंधाना ने बीमारी में खेली WPL फाइनल की सबसे बेहतरीन पारी, कोच ने किया खुलासा स्मृति मंधाना कि रॉयल चैल...