नई दिल्ली, फरवरी 6 -- WPL 2026 List of all prize winners: स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने दूसरे वुमेंस प्रीमियर लीग के खिताब पर कब्जा जमाया। आरसीबी इससे पहले 2024 में डब्ल्यूपीएल का खिताब जीत चुकी है। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा बेंगलुरु ने 6 विकेट और 2 गेंदें शेष रहते किया। आरसीबी को विजेता बनने पर 6 करोड़ तो लगातार चौथी बार फाइनल में हार का मुंह देखने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ की प्राइज मनी मिली। इसके अलावा स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और सोफी डिवाइन जैसी प्लेयर्स को भी अलग-अलग प्राइज मनी मिली। आईए एक नजर WPL 2026 के प्राइज विनर्स पर एक नजर डालते हैं- यह भी पढ़ें- मंधाना की RCB दूसरी बार बनी चैंपियन तो खुशी से झूम उठे कोहली, ऐसे दी...