अंबेडकर नगर, नवम्बर 15 -- देवरिया बाजार। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर लगाए गए स्मृति द्वारों के बोर्ड से अंतत: प्रशासन ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर हटवा दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम आलापुर ने फोर्स की मौजूदगी में सभी स्मृति द्वारों के बोर्ड से अखिलेश यादव की तस्वीर हटवा दी। बीते गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन दत्त ने विधायक निधि से स्मृति द्वार स्थापित करवाया। सभी स्मृति द्वारों के बोर्ड पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगी होने से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया था। पूर्व विधायक एवं एससी एसटी आयोग की सदस्य अनीता कमल समेत अन्य भाजपा नेताओं ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आपत्ति जताते हुए स्मृति द्वारों के बोर्ड से सपा सुप्रीमो की तस्वीर तत्काल हटवाए जाने की मांग की थी। एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी ने पुलिस ...