अररिया, नवम्बर 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मंगलवार को उद्योग संगठन मोरंग का पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी स्व महेंद्र गोलछा का 16वीं स्मृति दिवस पर उनको स्मरण किया गया। उनके योगदानक चर्चा की गयी। विराटनगर स्थित उद्योग संगठन सचिवालय में स्थापित उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष नन्द किशोर राठी ने बताया कि इस मौके पर मानव सेवा आश्रम में खाद्यान्न दिया गया। मानव सेवा आश्रम के लोगों को भोजन कराया गया। श्री राठी ने बताया स्व गोलछा का उद्योगिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...