रांची, दिसम्बर 16 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की बैठक कडरू स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर महासभा की समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया। नवनिर्मित प्रकोष्ठ में स्मिता को अध्यक्ष, उमा सिन्हा को सचिव, निर्मला कर्ण को महामंत्री, रेनूबाला धर को उपाध्यक्ष, कल्पना केसर को उपाध्यक्ष, इंदु श्रीवास्तव को उप सचिव सह कोषाध्यक्ष और ज्योति सिन्हा को उप सचिव बनाया गया। मौके पर रंगोली सिन्हा को कला व संस्कृतिक प्रकोष्ठ का सचिव भी बनाया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया ज...