फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी से गुजर रहे आगरा-गुरुग्राम नहर सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे रहा है। इससे पुलिस और आमजनों की चिंता बढ़ गई है। आगरा नहर पर बने पुल और किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से बड़े हादसे की आशंका अक्सर बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में आगरा और गुरुग्राम नहर करीब 20 किलोमीटर के दायरे में है। दोनों नहरें दिल्ली के कालिंदी कुंज से निकलती है। इसके दोनों ओर घनी आबादी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली में तो आगरा नहर किनारे सुरक्षा के लिहाज से लोहे के जाल लगे हुए हैं। दिल्ली के कालिंदी कुंज, मदनपुर खादर, लोहिया पुल, मीठापुर में आगरा नहर पर बने पुल के दोनों ओर किनार पर 10 फुट से अधिक उंचाई तक के लोहे के जाल लगाए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.