फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में इन दिनों शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर महिलाएं और बुजुर्ग शीतलहर की चपेट में आकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ठंड के कारण गलन बढ़ने और लंबे समय तक ठंडे पानी में काम करने से लोगों के हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन, दर्द और जकड़न की शिकायत सामने आ रही है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन और नीला पड़ने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। मरीज केवल हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन, झनझनाहट और दर्द की समस्या लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बुजुर्गों की बताई जा रही है। घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं...