फरीदाबाद, दिसम्बर 5 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। जिले में इस साल वाहन चोरी की वारदात कम हुई हैं। इनमें पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी वारदातों में कमी आई है। 1250 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर 432 वाहन और 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद की है। शुक्रवार को जारी आकंड़ों में पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने यह दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में वाहन चोरी के 1501 मामले दर्ज हुए, जो वर्ष 2024 से 49 कम हैं। इस श्रेणी में पुलिस ने 573 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 418 चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, तकनीकी निगरानी और अपराध शाखा की लगातार कार्रवाई से वाहन चोरी में इस वर्ष 5 फीसदी की कमी आई है, जो शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.