सहारनपुर, फरवरी 6 -- महानगर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोतवाली सदर बाजार मार्ग को स्मार्ट रोड में बनाने के निर्माण कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर लगाए गए बैरिकेड्स के कारण आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बीते तीन दिनों से दीवानी कचहरी तिराहा और कोतवाली सदर बाजार तिराहा पर बैरिकेडिंग कर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्गों की उचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात का दबाव अन्य सड़कों पर बढ़ गया है, जिससे शहर के प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम लगा रहा। शुक्रवार को कोर्ट रोड, हकीकतनगर तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, कोर्ट रोड पुल और जिला अस्पताल पुल सहित अनेक व्यस्त मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.