फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुई बूंदबांदी से ठिठुरन अधिक हो गई है। बूंदाबांदी के बाद काफी घना कोहरा छा गया था, लेकिन धूप निकलने के साथ ही कोहरा साफ हो गया। इस बूंदाबांदी से घने कोहरे की आशंका एक बार फिर बढ़ गई है। सरसों की खेती करने वाले किसान बूंदाबांदी को लेकर चिंतित हैं। वहीं, गेंहू की फसल लगाने वाले काफी प्रसन्न हैं। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। स्मार्ट सिटी में गुरुवार रात से ही घने बादल छाए हुए थे। सुबह के समय यह बादल बूंदाबांदी के रूप में बरसने लगे। सुबह के समय बूंदाबांदी और शीतलहर जिलेवासियों में जमकर कहर बरपा रही थी। ठंड अधिक होने से हाथों पैरों में अधिक गलन महसूस हो रही थी। वहीं शीतलहर कानों में सूईं की तरह चुभ रही थी। सुबह छह बजे के बाद नौ बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.