फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश से लोग परेशान रहे। उन्हें हाईवे समेत अधिकांश अंदरूनी सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ा। हाईवे के बाटा चौराहा, सेक्टर-12 मोड़, सेक्टर-नौ मोड़, अजरौंदा, बड़खल आदि स्थानों पर घंटों जाम का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस यातायात को सुगम बनाने में जुटे रहे। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित करीब 30 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों में करीब आठ लाख कामगार काम करते हैं। इसके अलावा शहर में एक सौ से अधिक सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में भी 50 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। सोमवार को सप्ताह का पहला कामकाजी दिन होने के चलते अधिकांश औद्योगिक इकाइ के अलावा कार्यालय आदि खुले थे। शाम के समय अधिकांश में छुट्टी होने के बाद वैसे ही शहर के 50 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.